अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का नुकसान
अज्ञात कारणों से लगी आग में लाखों का नुकसान
बेलहर/संतकबीरनगर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के एक युवक के झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे परिवार के पास आर्थिक संकट पैदा हो गया। शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे रामकुमार निवासी नगर पंचायत बेलहर के वार्ड नंबर तीन में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा समेत सारा सामान जल कर राख हो गया आग की लपट इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में सब कुछ जल गया अगल बगल के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया जिससे दूसरे मकान में आग लगने से बच गया राम कुमार के पास पांच परिवार का कुनबा है सभी इसी में रहते थे लेकिन आग की घटना से सब कुछ बर्बाद हो गया और परिवार पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
