-1 नवंबर को संत कबीर अकादमी मगहर में आयोजित होगा मेगा शिविर कार्यक्रम
मेगा शिविर हेतु लाभार्थियों को करें चिन्हित - सचिव
-1 नवंबर को संत कबीर अकादमी मगहर में आयोजित होगा कार्यक्रम
-विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ आहूत हुई बैठक
संतकबीरनगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में 01 नवम्बर 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त वृहद/मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के दृष्टिगत बुधवार को जिला जज रणधीर सिंह के निर्देशन में सुश्री अनन्या साह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर तथा नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में सचिव ने अधिकारियों से आग्रह किया कि 1 नवम्बर से पहले ही जितने भी सरकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं उनमें लाभार्थियों को चिन्हित कर लिया जाए ताकि उपरोक्त मेगा शिविर में उनको लाभान्वित किया जा सके। सुश्री अनन्या साह ने अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा अनुमन्य योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देशित किया।
जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाना तथा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। बैठक में प्रबंध लीड बैंक, युवा कल्याण विभाग, नगर पालिका परिषद, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद, सचिव मंडी समित, क्षेत्राधिकारी यातायात, कौशल विकास विभाग समेत अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
