हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sep 20, 2026 - 18:38
हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस नें हत्या के प्रयास के मामले में एक वांछित अभियुक्त कर तथा घटना में प्रयुक्त एक कैंची बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बीते 19 सितम्बर 2026 को पीड़िता नें थाना बखिरा पर प्रार्थना पत्र दिया कि बीते 18 सितम्बर 2026 को अपने पिता व माता के कहने पर बृजेश उपरोक्त ने गाली गलौज देते हुए हमारे पति दयाशंकर पुत्र राजमन को जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से मार दिया। थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नें थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/2026 धारा 109(1), 352, 45 बीएनएस में वांछित अभियुक्त बृजेश पुत्र सुग्रीव निषाद निवासी झुंगिया थाना बखिरा को बंडा नाला के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कैंची अभियुक्त के घर से बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, सिपाही लवकेश यादव, शैलेन्द्र यादव मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952