सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

Sep 17, 2026 - 19:33
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती

सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
-वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन-अर्चन, विद्यालय के सैकड़ों वाहनों की उतारी गई आरती
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खलीलाबाद में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर्षाेल्लास,श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष पूजा-अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा कर विद्यालय की उन्नति, समृद्धि और विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा की कामना की गई। पूजा कार्यक्रम के दौरान विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा का आह्वान किया।

विधि-विधान से पूजन-अर्चन और हवन आदि संपन्न होने के बाद विद्यालय के परिवहन बेड़े में शामिल सैकड़ों बसों, वैन तथा अन्य वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया। वाहनों पर तिलक लगाकर फूल-मालाएं पहनाई गईं और आरती उतारी गई। इस दौरान विद्यालय परिवार ने प्रार्थना की कि सभी वाहन सुरक्षित रूप से संचालित हों और विद्यार्थियों का आवागमन सदैव मंगलमय बना रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, शिल्प और तकनीक का देवता माना जाता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था की सफलता में सुरक्षित एवं सुचारु परिवहन व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यालय के वाहनों की पूजा कर उनके सुरक्षित संचालन की मंगलकामना की गई। उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

 भगवान विश्वकर्मा के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजन में विद्यालय का समस्त स्टाफ,शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धापूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952