साइबर ठगी का पैसा पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी का पैसा पुलिस ने कराया वापस
संतकबीरनगर। बखिरा साइबर पुलिस टीम नें साइबर ठगी के शिकार एक पीड़िता के खाते में 12804.91 रुपये की धनराशि वापस कराया। पुलिस के अनुसार अमित कुमार पुत्र सरवन कुमार निवासी ग्राम विहारे थाना बखिरा के मोबाइल को हैक कर बीते 4 अक्टूबर 2026 को अज्ञात साइबर अपराधी नें धोखाधड़ीपूर्वक खाते से धनराशि स्थानांतरित कर लिया। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत थाना बखिरा पुलिस एवं साइबर टीम नें तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंकिंग एवं तकनीकी माध्यमों से आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की। पुलिस टीम नें निरंतर किए गए प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित के खाते में 12804.91 की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दिया। अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर पीड़ित एवं उसके परिजनों नें पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना किया तथा भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यवाही करने वाली टीम थानाध्यक्ष बखिरा दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी सुमन कुमारी, महिला आरक्षी अवन्तिका मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
