संत कबीर नगर डीएम नें सर्राफा व्यापारियों के साथ किया बैठक, अब सिर्फ जेवर की होगी बिक्री

May 18, 2026 - 18:02
संत कबीर नगर डीएम नें सर्राफा व्यापारियों के साथ किया बैठक, अब सिर्फ जेवर की होगी बिक्री

डीएम की अध्यक्षता में जनपद के सर्राफा व्यापारियों के साथ आयोजित हुई बैठक


.आर्थिक सुरक्षा और पारदर्शिता के दुकानों से सिर्फ निर्मित जेवर बिकेंगेए ठोस सोने की खुली बिक्री न करने की अपील
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए सोने के आयात को कम किये जाने के आह्वान के क्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी द्वारा बैठक को सम्बोधित करते हुए यह अवगत कराया गया कि वैश्विक परिदृश्य के क्रम में देश हित में बुलियन व 24 कैरेट गोल्ड व सोना के आयात को कम करना है। आभूषणों की बिक्री पर कोई रोक नहीं है तथा वह जारी रहेगी क्योंकि इससे लोगों की रोजी.रोटी जुडी है।

आभूषणों की खरीद.बिक्री तथा कारीगरों के कार्य की सुरक्षा हेतु पुरानी ज्वैलरी की खरीद.बिक्री नियमानुसार किये जाने की आवश्यदकता है। जनपद के प्रमुख सर्राफा पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा यह कहा गया कि देशहित सर्वोपरि हैए विदेशी मुद्रा भण्डार पर दबाव कम करने के लिए हर संभव सहयोग करने हेतु वह सदैव तत्पर हैं। बुलियन के आयात को कम करने हेतु संगठन के सदस्यों द्वारा बुलियन व गोल्डनबार की बिक्री आम जन को न किये जाने का भी निर्णय लिया गया। आभूषण उद्योग से कारीगरोंए डिजाइनरोंए छोटे व्यापारियों पर अन्यु बहुत सारे लोगों की आजीविका जुडी है अतरू आवश्यकतानुसार ज्वैलरी की बिक्री की जायेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पुराने ज्वैलरी की खरीद.बिक्री को प्रोत्साहन करने हेतु प्रयास किया जायेगा तथा उक्त के सम्बन्ध में पदाधिकारियों व सदस्यों  द्वारा प्रशासनिक सुरक्षा व सहयोग की अपील की गयीए जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रशासनिक सुरक्षा व सहयोग का आश्वासन दिया गया। बैठक में उपस्थित सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला व पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ठोस सोने के बजाय सिर्फ निर्मित जेवर बेचने के फैसले से न केवल स्थानीय स्वर्णकार कारीगरों को रोजगार मिलेगाए बल्कि बाजार की छवि भी साफ.सुथरी होगी।

इस अवसर पर राजेश कुमार पाण्डेयए उपायुक्तए राज्य कर विनय कुमार गुप्ताए उपायुक्तए राज्य कर तथा धम्म प्रिय सांकृत्यायनए सहायक आयुक्त तथा सर्राफा व्यापार मंडल के महामंत्री श्यामसुन्दुर वर्माए रजनीश वर्माए विनोद रुंगटाए सत्य प्रकाश वर्माए मंगल वर्माए त्रिलोकी नाथ वर्माए राजेंद्र वर्माए राजू वर्माए रामदयाल वर्माए राजेश कुमार वर्माए अरविन्द वर्माए हनुमान वर्माए अनूप कुमार वर्माए गोपाल जी वर्मा सहित जनपद के सर्राफा स्वर्णकार समिति के अनेकों सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952