संतकबीरनगर में हत्या के प्रयास में 6 अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर में हत्या के प्रयास में 6 अभियुक्त गिरफ्तार
सीओ क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत सम्बन्धित मुं0अ0सं0 313/2026 धारा 191(2),191(3), 115(2),109,110 बीएनएस में वांछित 6 अभियुक्तगण रामसुरेश पुत्र रामशब्द साकिन लौकिहां थाना धनघटा, सुनील पुत्र जंगली साकिन लौकिहां थाना धनघटा, जंगली पुत्र रामशब्द साकिन लौकिहां थाना धनघटा, विजय पुत्र रामबेलास साकिन लौकिहां थाना धनघटा, सन्तराम पुत्र सीताराम साकिन लौकिहां थाना धनघटा, संदीप पुत्र सीताराम साकिन लौकिहां थाना धनघटा को शनिवार को लौकिहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीड़ित आनन्द राव पुत्र सभाचन्द्र ग्राम लौकिहा थाना धनघटा नें तहरीर दिया कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत से आवेदक एवं अन्य मजरुबों को मारने पीटने जिससे आवेदक के बेहोश हो जाने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी पौली नन्दू गौतम, दीवान सोनू पटेल, सिपाही हरेन्द्र यादव, रि0का0 अभितान्षू सिंह, रि0का0 प्रवेश वर्मा, रि0का0 अजीत यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
