संतकबीरनगर में बहला फुसलाकर नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के आरोप में तीन के विरूद्ध मुकदमा

May 22, 2026 - 18:47
संतकबीरनगर में बहला फुसलाकर नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के आरोप में तीन के विरूद्ध मुकदमा


संतकबीरनगर में बहला फुसलाकर नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के आरोप में तीन के विरूद्ध मुकदमा


बीते 18 मई को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि घर से जाने के दौरान घर में रखा 150000 नकदी और जेवरात भी छात्रा अपने साथ लेकर चली गई है। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसकी मां ने शुक्रवार को थाने पहुुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र सौपा जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक समेत उसकी मां और बहन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में एक गांव निवासी महिला ने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 18 मई की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी जिसका बस्ती जिले के लालगंज थानान्तर्गत पिपरपाती परसाव गांव निवासी कार्तिक पुत्र प्रकाश यादव नामक युवक ने बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। बेटी के अपहरण में आरोपी कार्तिक का उसकी मां सुमित्रा और बहन कंचन ने भी सहयोग किया है। घर से निकलने के दौरान बेटी घर में रखा 150000 नकदी और जेवरात भी साथ लेकर गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक समेत उसकी मां और बहन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर छात्रा और नामजद आरोपियों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही छात्रा को बरामद कर नामजद आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई पूरी कर दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952