संतकबीरनगर में बसों के खिलाफ चला अभियानए 11 बसों से 1 लाख 11 हजार का हुआ चालान
डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ चला अभियानए 11 बसों से 1 लाख 11 हजार का हुआ चालान
.सीओ यातायात व यातायात निरीक्षक की सक्रियता से मिली सफलता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के कुशल निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ पुलिस एआरटीओ0 द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को जेडएफडी प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत एण्आरण्टीण्ओण् संतकबीरनगर प्रियंवदा सिंहए क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार एवं यातायात प्रभारी परमहंस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न मार्गों पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज न होने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 बसों का एक लाख 11 हजार का चालान किया गया।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध प्रेशर हॉर्न और तय मानकों से अधिक धुआं छोड़ने वाली ;प्रदूषण फैलाने वालीद्ध बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए। संयुक्त टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार के अवैध वाहन संचालनए डग्गामार बसों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

