संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें मुसहरा में आयोजित किया पीस कमेटी की बैठक

May 27, 2026 - 17:35
संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें मुसहरा में आयोजित किया पीस कमेटी की बैठक

संतकबीरनगर डीएम व एसपी नें मुसहरा में आयोजित किया पीस कमेटी की बैठक

जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना नें संयुक्त रुप से आगामी पर्व बकरीद के दृष्टिगत बुधवार को जनपद के थाना धर्मसिंहवा क्षेत्रान्तर्गत मुसहरा गाँव में पीस कमेटी की मीटिंग की गई, जिसमें गाँव के संभ्रांत व्यक्ति/ग्राम प्रधान व अन्य काफी संख्या में लोगों ने पीस कमेटी की मीटिंग में भाग लिया। शान्ति समिति की बैठक के दौरान डीएम व एसपी द्वारा लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की गई तथा त्यौहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु सख्त हिदायत दिया। गोष्ठी के दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा त्योहार को शांति एवं भाईचारे के माहौल में सकुशल संपन्न करने हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर उन्होने पैदल गश्त करते हुए उपस्थित क्षेत्र वासियों/ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदमन सिंह, सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, सम्मानित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952