संतकबीरनगर डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण
विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज
डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण
-विधानसभा निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज
संतकबीरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुज मलिक द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट कम्पाउंड स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ई0वी0एम0 वेयरहाउस परिसर में चल रहे ई.वी.एम./बी.वी. पैट की एफ0एल0सी0 कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2027 हेतु ई0वी0एम0 एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेबल चेकिंग (एफएलसी) एवं गुणवत्ता की जांच हेतु तथा ई0वी0एम0 मशीनों के भण्डारण के संबंध में निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विगत 12 अक्टूबर 2026 से ई0वी0एम0 एवं वीवीपैट की फर्स्ट लेबल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य चल रहा है। एफएलसी का कार्य पूर्ण हो जाने तक प्रत्येक दिवस (अवकाश के दिनों सहित) में प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक कलेक्ट्रेट कम्पाउंड स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के ई0वी0एम0 वेयरहाउस परिसर में चलेगा। ई0वी0एम0/वीवीपैट के एफएलसी के दौरान ई0वी0एम0 वेयर हाउस में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण-मोबाइल, कैमरा आदि वर्जित रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
