वाहन की ठोकर से महिला घायल

May 19, 2026 - 18:21
वाहन की ठोकर से महिला घायल

वाहन की ठोकर से महिला घायल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम बूधाकला निवासी सुशीला पत्नी नकुल नें कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दिया कि बीते 29 अपै्रल 2026 समय करीब 1 बजे प्रार्थिनी कचहरी से घर जा रही थी जैसे ही जिलाधिकारी कार्यालय के गेट से आगे मेहदावल रोड की तरफ पुलिया के पास पहुंची थी उसी समय वाहन सं0 यूपी 58 एजे 6654 का चालक बिना हार्न बजाए तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चालाते हुए प्रार्थिनी को टक्कर मार दिया प्रार्थिनी कार के नीचे आ गई कार उठा करके प्रार्थिनी को किसी तरह से बाहर निकाला गया मौके पर मौजूद होमगार्ड विडियो बनाए थे प्रार्थिनी काफी घायल हो गई है। प्रार्थिनी का बाया हाथ फ्रैक्चर हो गया है। तथा अन्य कई जगह चोटे आई है दवा इलाज चल रहा है। घटना की सूचना थाना कोतवाली में मेरे पति रामनकुल दिए थे किन्तु कोई कार्यवाही नही हुई। ऐसी दशा में उपरोक्त वाहन चालक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952