युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें मु0अ0सं0 392/2026 धारा 69,333,352, बी0एन0एस0 3(1)ध, 3(2)(ट) एससी/एसटी एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद के मामले में वांछित अभियुक्त चन्द्रदेव पुत्र विन्द्रा प्रसाद ग्राम धोवहिया सिकरी थाना महुली को रविवार को तामेश्वरनाथ नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे नें बताया कि थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़ित के साथ उक्त अभियुक्त नें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, जातिसूचक शब्द व धमकी देने के सम्बन्ध में तहरीर देकर शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया था। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, दीवान धर्मेन्द्र पाण्डेय, सिपाही मनीष प्रभात मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
