बालूशासन में 21 फीट भोले शिव शंकर की मूर्ति के लिए रखी गई आधारशिला

May 25, 2026 - 19:10
बालूशासन में 21 फीट भोले शिव शंकर की मूर्ति के लिए रखी गई आधारशिला

बालूशासन में 21 फीट भोले शिव शंकर की मूर्ति के लिए रखी गई आधारशिला
-बालूशासन के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अरूण राय ने किया शिलान्यास
-पिता कृष्ण भगवान राय के सपनो को करुगा पूरा-अरुण राय 
संतकबीरनगर। बघौली क्षेत्र के बालूशासन गांव में स्थित शव दाह गृह स्थल पर सोमवार को धार्मिक आस्था और विकास की नई पहल के तहत 21 फीट ऊंची भोले शंकर की विशाल प्रतिमा स्थापना के लिए विधि-विधान से आधारशिला रखी गई। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अरूण राय ने प्रतिमा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। बालूशासन के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि अरूण राय ने कहा कि वह अपने पिता स्वर्गीय कृष्ण भगवान राय के सपनों को पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि बालूशासन क्षेत्र को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने बताया कि गांव स्थित शवदाह गृह स्थान पर 21 फीट ऊंची भोले शिव शंकर की विशाल प्रतिमा स्थापना के लिए विधि-विधान से आधारशिला रखी गई। जल्द ही निर्माण कर पूर्ण कर लिया जाएगा ,शव दाह गृह का भी कायाकल्प कराया जाएगा,जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही आमी तट और आमी नदी को पर्यटन से जोड़ने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि आमी नदी में ज़ेटस्की और नाव संचालन शुरू हो जाए तो क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि बालूशासन को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पहचान और मजबूत हो सके। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अरूण राय,अमित राय,सिन्टू राय,अम्बिका राय, हरिशंकर राय, राधेश्याम राय, श्री भगवत राय, रूतमंगतराय, सहदेवराय, सहदीराय, रामकमल राय, हनुमान पाण्डेय वंशी अजय शुक्ला, लहरू, सुक्खु, रोहित राय, चिन्तामणी राय सहित तमाम ग्रामीण एवं सुरेन्द्र यादव, कोमल यादव, श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952