बंद कमरे में मिला विवाहिता का शव, फरार पति की तलाश, छत पर सड़ती रही लाश, महुली थाना क्षेत्र का मामला

May 20, 2026 - 19:31
बंद कमरे में मिला विवाहिता का शव, फरार पति की तलाश, छत पर सड़ती रही लाश, महुली थाना क्षेत्र का मामला

बंद कमरे में बड़े गले हालत में मिला विवाहिता का शव


- फरार पति की तलाश तेज, दुर्गंध उठने पर खुला सनसनीखेज मामला
- छत पर सड़ती रही लाश, नीचे बंद था घर
- पुलिस ने ताला तोड़कर शव किया बरामद


नाथनगर/संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिना में बुधवार को एक बंद दो मंजिला मकान की छत पर विवाहिता का सड़ा-गला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कई दिनों से बंद पड़े घर से उठ रही तीव्र दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तुड़वाया और तलाशी के दौरान छत पर बिस्तर और कपड़ो से ढंका महिला का शव बरामद किया। शव की हालत इतनी खराब थी कि शरीर पर कीड़े ही कीड़े नजर आ रहे थे। ग्रामीणों के चर्चा के अनुसार महिला के शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान देखे गए है। पुलिस के अनुसार शव करीब चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान गांव निवासी सुमित्रा देवी पत्नी श्रीपत चौहान के रूप में हुई है। घटना के बाद से मृतका का पति अपने दो बच्चों के साथ फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तथा पति की तलाश तेज कर दी है। ग्रामीण और मायके वाले पति पर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। महुली थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी श्रीपत चौहान पुत्र दिग्विजय चौहान का विवाह करीब एक दशक पूर्व मरवटिया निवासी राम लगन की पुत्री सुमित्रा के साथ हुआ था। शादी के बाद श्रीपत अपने भाइयों से अलग होकर गांव के बीच स्थित दूसरे मकान में पत्नी और बच्चों के साथ रहने लगा था। पड़ोसियों व ग्रामीणों के मुताबिक श्रीपत नशे की लत का आदी था, वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। मामला कुछ वर्ष पहले कोर्ट तक भी पहुंचा था। अलग होने को लेकर न्यायालय तक गए थे। लेकिन बाद में आपसी सहमति से दोनों फिर साथ रहने लगे थे। दो दिन से उठ रही दुर्गन्ध का लोग अलग अलग कारण मान रहे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो बंद मकान से तेज दुर्गंध महसूस हुई। घर के बाहर ताला लटका होने से लोगों को संदेह हुआ और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के भीतर तलाशी शुरू की। नीचे के कमरे बंद मिले। लेकिन जब पुलिस छत पर पहुंची तो वहां कपड़ा और बिस्तर से ढंका सुमित्रा देवी का सड़ा-गला शव देखकर सभी दंग रह गए। ग्रामीणों के मुताबिक मृतका के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर नुकीले व धारदार हथियार से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान देखने की चर्चा कर रहे हैं। घटना के बाद से पति श्रीपत चौहान अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार था। हालांकि देर शाम पुलिस ने धनघटा क्षेत्र के बारी गांव बनकटा स्थित श्रीपत के ननिहाल से दोनों बच्चों अतुल दस बर्ष और श्रेयांस छः बर्ष को सकुशल बरामद कर लिया। वहीं आरोपी पति की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। तथा पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952