नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मेंहदावल आर के सिंह ने बताया कि मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। प्रकरण में पीड़िता की मां ने दिनांक 16 जुलाई 2026 को अभियोग पंजीकृत कराया था। उनका आरोप था कि उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा मारपीट करके जान से मारने की धमकी दिया। आरोपी शिवम यादव पुत्र उदयराज यादव निवासी अमरहा थाना धर्मसिंहवा का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म व गाली देते हुए मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की धारा का अभियोग पंजीकृत हुआ। थानाध्यक्ष मेंहदावल आर के सिंह ने बताया कि आरोपी को चौकी प्रभारी विसौवा रामवशिष्ठ की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

