नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राज राजभर उर्फ भोलू पुत्र राजेश को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामला थानाक्षेत्र के एक गांव का है। प्रकरण में पीड़िता की मां ने दिनांक 20 मई 2026 को अभियोग पंजीकृत कराया था। उनका आरोप था कि उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर आरोपी ने भगा ले गया है। आरोपी राज राजभर उर्फ भोलू पुत्र राजेश निवासी फरेन्दिया (भरटोलिया) थाना कोतवाली खलीलाबाद का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धारा सहित पाक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को उप निरीक्षक विनोद कुमार यादव की टीम ने शनिवार को मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

