नाबालिग को भगाने के अरोप में युवक गिरफ्तार, गया जेल
नाबालिग को भगाने के अरोप में युवक गिरफ्तार, गया जेल
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें बुधवार को नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना कोतवाली खलीलाबाद प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे ने बताया कि बुधवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 598/2026 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रक्षा उर्फ भुलेन्दर पुत्र घूरन प्रसाद निवासी अवई पाकड़ थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर को मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायलय पेशकर जेल भेज दिया गया। उन्होने बताया कि बीते नाबालिग लड़की के पिता ने कोतवाली खलीलाबाद पर बीते 2 जुलाई को अभियुक्त के खिलाफ अरोप लगाया था कि मरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर पंजीकृत किया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव, दीवान रविशंकर श्रीवास्तव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

