नन्दौर चौराहे पर इंडियन मेडिकल एजेंसी का हुआ उद्घाटन
नन्दौर चौराहे पर इंडियन मेडिकल एजेंसी का हुआ उद्घाटन
-क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
मेंहदावल/संतकबीरनगर। नन्दौर चौराहे पर इंडियन मेडिकल एजेंसी का भव्य शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन नन्दौर के ग्राम प्रधान रियाज अहमद उर्फ सोनू खान ने विधिवत रूप से किया। इस मेडिकल एजेंसी के शुरू होने से स्थानीय लोगों और आसपास के ग्रामीणों को जरूरी दवाओं व स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उद्घाटन समारोह के दौरान ग्राम प्रधान सोनू खान ने एजेंसी के संचालक शादाब अहमद खान को बधाई देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर नौशाद अहमद, रिजवान अहमद, आरिफ नबी, इल्तिफ़ात अहमद, आफताब अहमद, डॉक्टर नईम खान, शहजादे खान और महबूब पठान समेत क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत नागरिक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संचालक शादाब अहमद खान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां व बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

