धनघटा सीओ ने कावड़ यात्रा को सम्पन्न कराने के लिया किया बैठक
सीओ ने पुलिस कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा
- कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराने के निर्देश
नाथनगर/संतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र द्वारा सर्किल के दोनों थानों का अर्दली रूम आयोजित कर पुलिस कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आगामी कांवड़ यात्रा की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, एसआईडीए से संबंधित प्रकरणों सहित अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, विवेचनाओं की प्रगति तथा अन्य महत्वपूर्ण पुलिस कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी अभय नाथ मिश्र ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किये कि शासन के मानसा के अनुरूप प्रत्येक कार्य को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपादित किया जाए। उन्होंने कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सतर्कता, प्रभावी पुलिसिंग, निरंतर भ्रमण, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा जनसंपर्क बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को टीमवर्क एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय, उप निरीक्षक सोमनाथ मिश्र, संजय कुमार, तबरेज आलम, ऋषभ शुक्ला, अनुज राय, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

