देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

May 24, 2026 - 18:12
देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

देवी देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने में अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल


सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक गतिविधियों पर निगरानी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बखिरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में एक अभियुक्त अभिजीत पुत्र शिवदास निवासी काटामान सिंह थाना बखिरा को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। बीते 20 मई 2026 को थाना बखिरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काटामान सिंह के निवासी अभिजीत (पुत्र शिवदास) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिन्दू देवी-देवताओं के सम्बन्ध में एक अत्यंत आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। इस आपत्तिजनक पोस्ट के कारण थाना स्थानीय में तनाव व्याप्त होने तथा लोक शांति व्यवस्था प्रभावित होने की गंभीर संभावना उत्पन्न हो गयी थी। उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए थाना बखिरा पुलिस टीम नें तत्काल तत्परता दिखाते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की। पुलिस द्वारा अभियुक्त अभिजीत (उपरोक्त) को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को न्यायालय उपजिलाधिकारी मेहदावल के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा प्रकरण की संवेदनशीलता, गंभीरता एवं लोक शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेजने का आदेश पारित किया गया, जिसके क्रम में अभियुक्त को कारागार भेजा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952