“तेल बचाओ, देश बनाओ” मिशन पर निकले संतकबीरनगर बीईओ

May 19, 2026 - 18:58
“तेल बचाओ, देश बनाओ” मिशन पर निकले संतकबीरनगर बीईओ

“तेल बचाओ, देश बनाओ” मिशन पर निकले बीईओ


-साइकिल से पहुंचकर परिषदीय विद्यालयों में दिलाई ऊर्जा संरक्षण की शपथ


धनघटा/संतकबीरनगर। पश्चिमी एशियाई देशों में जारी तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के दामों में हो रही वृद्धि को लेकर सरकार भी ऊर्जा संरक्षण पर जोर दे रही है। इसी क्रम में मंगलवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ज्ञानचंद्र मिश्र ने एक अनोखी पहल करते हुए साइकिल से क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीईओ की यह पहल क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने कंपोजिट विद्यालय कटार सोयम तथा मलौली सहित कई विद्यालयों का साइकिल से निरीक्षण करते हुए बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा बचत का संदेश दिया। विद्यालय पहुंचने पर बच्चों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने बच्चों को “कम दूरी के लिए साइकिल अपनाने” की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति छोटी दूरी तय करने के लिए साइकिल का प्रयोग करे तो न केवल पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। गैस, बिजली और ईंधन की बचत कर हम देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं। बीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भी ईंधन की कम से कम खपत करने और वैकल्पिक साधनों को अपनाने की अपील की गई है। इसी उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर बच्चों में जागरूकता पैदा की जा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ी ऊर्जा संरक्षण के महत्व को समझ सके। बीईओ की इस अनूठी पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। लोगों ने कहा कि अधिकारी यदि इसी तरह आम जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाएं तो समाज में सकारात्मक बदलाव तेजी से देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952