डीएम की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक आयोजित
डीएम की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक आयोजित
डीएम की अध्यक्षता में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की समीक्षा बैठक आयोजित
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षाे के निरन्तर सेवाकाल के जन कल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुचाने तथा प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत/2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़े जाने के संबंध में जनपद के समस्त कल्याण एवं विकास विभागों की कार्य योजना से सम्बंधित बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का मूलभाव एवं दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका उद्देश्य केन्द्र सरकार के 12 वर्ष एवं राज्य सरकार के 10 वर्षाे के विकास कार्याे से आम जनमानस के जीवन स्तर में आये साकारात्मक परिवर्तनों को प्रस्तुत करने के साथ-साथ नीतिगत सुधारों, जनकल्याणकारी कार्याे व एतिहासिक बदलावों को जन-जन तक पहुचाना है। जिलाधिकारी ने ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अन्तर्गत 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनपद मुख्यालय, शहरी क्षेत्रों से लेकर विकास खण्ड स्तर एवं ग्रामीण स्तर पर आयोजित किये जाने वाले 12 प्रमुख कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन/संचालन के दृष्टिगत विभागवार अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उक्त अवधि में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का एक-एक कर विस्तार से कार्य योजना पर चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि सेवा दिवस 17 सितम्बर 2026 को प्रधानमंत्री जन्म दिवस के अवसर पर विकसित भारत/2024 के सामूहिक संकल्प का प्रतीक दीप प्रज्जवलित किया जाना है। आंगन मिलन सेवा के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक प्रत्येक आगनवाड़ी केन्द्रों पर तीन दिवसीय उत्सव एवं संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ आगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं आशा दीदी व उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सार्वजनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
सेवा की कहानी के अन्तर्गत डिजिटल व रील अभियान के माध्यम से सरकार की योजनाओं से जिन नागरिकों के जीवन में साकारात्मक बदलाव आया है ऐसे नागरिकों की वास्तविक कहानी का प्रदर्शन किया जाना है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रामानुज कन्नौजिया, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार डा0 प्रभात द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी रूक्मिणी वर्मा, परियोजना निदेशक विजयन्त सिंह, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 प्रवीण कुमार शुक्ल, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, ए0सी0 उद्योग जितेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, जिला दिव्यांगजन अधिकारी प्रतिभा यादव, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल सहित खण्ड विकास अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

