ट्रक व मोटर साइकिल के भिड़ंत में महिला की मौत
ट्रक व मोटर साइकिल के भिड़ंत में महिला की मौत
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के लोहरैया पुलिस चौकी अंतर्गत सठी गांव निवासी अंश यादव पुत्र राजेश यादव अपने माता सुधा यादव पत्नी राजेश यादव और रीता देवी पत्नी श्रीचंद यादव को लेकर ग्राम बनकटी थाना सिकरीगंज जनपद गोरखपुर के लिए अपनी मोटरसाइकिल यूपी 58डी2678 सी डी डीलक्स से जा रहे तब तक लोहरैया पुलिस बूथ के पास राम-जानकी मार्ग पर सिकरीगंज की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक नम्बर यूपी 92टी 9700 से आमने-सामने के भिड़ंत में रीता देवी पत्नी श्रीचंद उम्र लगभग 35 बर्ष की ट्रक के निचे आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और अंश यादव पुत्र राजेश यादव, सुधा देवी पत्नी राजेश यादव उम्र लगभग 40 साल को गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिनमें अंश यादव का हाथ और पैर की हड्डी टूट गई और सुधा भी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
डायल 112 और लोहरैया पुलिस चौकी प्रभारी और लोहरैया पुलिस टीम के द्वारा घायल को मलौली सी एच सी और मृतक रीता देवी पत्नी श्रीचंद को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और गम्भीर रूप घायल अंश यादव पुत्र राजेश यादव, और सुधा देवी पत्नी राजेश यादव को मलौली से गोरखपुर के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर पता लगा रही है कि गाड़ी कहा से आ रही थी और कहा जा रही थी और इसमें क्या लदा था। इधर रीता देवी पत्नी श्रीचंद यादव के दो बच्चों का पिंस 7 साल और कार्तिक 5 साल के उपर से मां का साया हटने से पूरे गांव में मातम फैला हुआ है और परिजनों और बच्चों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

