जिलाबदर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिलाबदर अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
-जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छिप कर जनपद में कर रहा था निवास
संतकबीरनगर। थानाध्यक्ष महुली’ दुर्गेश पाण्डेय’ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जिलाबदर अभियुक्त रजनीश पुत्र सुभाष साकिन कठैचा थाना महुली रविवार को अलीनगर पुलिया के पास से जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 356/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुण्ड नियत्रंण अधिनियम पंजीकृत किया। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त को जिला प्रशासन द्वारा छः माह की अवधि के लिए से जिलाबदर का आदेश दिया था। अभियुक्त को इस आदेश का तामिला भी आदेशोपरान्त करवा दिया था, उसके उपरान्त भी अभियुक्त जनपद की सीमा में लुक छिप कर निवास कर रहा था। जिलाबदर आदेश के उल्लंघन के क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाण्डेय, दीवान मिथिलेश्वर चौधरी, श्रीकान्त यादव मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

