छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस नें छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता नें बीते 19 सितम्बर 2026 को थाना दुधारा पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध पीड़िता की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़खानी करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। थाना दुधारा पर प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना दुधारा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 381/2026, धारा 74, 76, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त ताहिर पुत्र फारूक, निवासी मुण्डाडिहा खुर्द थाना दुधारा को मुडाडिहा खुर्द पुलिया से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाघनगर अनिल प्रकाश पाण्डेय, दीवान सोनू पटेल, सिपाही भीम कुमार, फुरकान अहमद मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

