चोरी की साइकिल व एक अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की साइकिल व एक अदद नाजायज चाकू के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम नें मंगलवार को 1 अभियुक्त नईम पुत्र अली हुसैन निवासी डिहवा थाना धनघटा को चोरी की एक अदद साइकिल व एक अदद नाजायज चाकू जिला अस्पताल पी0एम0 हाउस के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1045/2025 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में राजेश कुमार सिंह, सिपाही भीम कुमार, महिला सिपाही आरती सिंह, प्रतीक्षा यादव मौजूद रहे। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किया तो अभियुक्त ने बताया कि इस साइकिल को मैने बाजार के दिन खलीलाबाद मेहदावल बाईपास के पास से कुछ दिन पहले चुराया था, जिसे आज बेचने के लिए जा रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
