चोरी की ट्राली लेकर बस्ती जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

-गंगौली से चोरी हुई चार पहिया कृषि ट्राली बरामद, दो ट्रैक्टर भी कब्जे में

Oct 7, 2026 - 18:13
चोरी की ट्राली लेकर बस्ती जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी की ट्राली लेकर बस्ती जा रहे तीन आरोपी गिरफ्तार
-गंगौली से चोरी हुई चार पहिया कृषि ट्राली बरामद, दो ट्रैक्टर भी कब्जे में
सेमरियावां/संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गंगौली गांव से चोरी हुई चार पहिया कृषि ट्राली का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ट्राली के साथ घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी ट्राली को बेचने के लिए ट्रैक्टर से खींचकर बस्ती ले जा रहे थे। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में दुधारा पुलिस और एंटी थेप्ट टीम ने कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा तथा एंटी थेप्ट प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह की टीम ने 7 अक्टूबर को जातेगड़हा-दुबौलिया नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया। पुलिस के मुताबिक, देवरिया नासिर निवासी अबरार पुत्र अमानुल्लाह ने 5 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि गंगौली स्थित उनकी बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के सामने खड़ी चार पहिया कृषि ट्राली 3 अक्टूबर की रात चोरी हो गई। शिकायत के आधार पर दुधारा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 403/2026, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि तीनों ने मिलकर ट्राली चोरी की थी। चोरी के बाद ट्राली को पहले गुलररहवा में खड़ा किया गया और बाद में ट्रैक्टर से टोचन कर महदेवा में छिपाकर रखा गया। 7 अक्टूबर को उसे बेचने के उद्देश्य से बस्ती ले जाते समय पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अनस पुत्र सराफत हुसैन निवासी तिनहरी माफी, अब्दुल वदूद पुत्र अब्दुल्लाह निवासी मुड़ागड़हा खुर्द तथा मुर्गस्सर पुत्र अब्दुल खालिद निवासी मुड़ागड़हा खुर्द के रूप में हुई है। तीनों आरोपी थाना दुधारा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक चार पहिया कृषि ट्राली तथा घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा नोवो 605 डीआई पीएस और आयशर 333 सुपर डीआई ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952