ग्राम प्रधान ने निपटाया, पांच दशक पुराना जमीनी विवाद
ग्राम प्रधान ने निपटाया, पांच दशक पुराना जमीनी विवाद
-धौरहरा गांव के काली प्रसाद और बजरंगी के बीच था यह मामला
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में तकरीबन 50 वर्षों से काली प्रसाद यादव और बजरंगी के बीच में जमीनी विवाद चल रहा था। जो कि उच्च न्यायालय तक के संज्ञान में था। बावजूद इसके दोनों पक्ष में आए दिन कहां सुनी हो जाती थी। जिसको ग्राम प्रधान ने काफी सूझबूझ दिखाई और दोनों पक्ष को एक मंच पर बैठा कर समझौता करवा दिया। थाना क्षेत्र के पौली चौकी के बगल में स्थित धौरहरा ग्राम पंचायत में काली प्रसाद यादव और बजरंगी गुप्ता के बीच जमीन को लेकर आए दिन स्थिति बिगड़ती रहती थी। जिसका मुकदमा जिला न्यायालय से लगाएत उच्च न्यायालय तक चल रहा था। इसी बीच एक पक्ष ने निर्माण के लिए कुछ सामग्री जुटाया तो दूसरा पक्ष उसे रोकने पर आमादा हो गया। जिसकी जानकारी ग्राम प्रधान उदय राज को हुई तो उन्होंने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए दोनों पक्षों से बात की और पूरी स्थिति को समझा। फिर दोनों पक्षों को शनिवार को एक जगह बैठाकर इस तरह से समझौता करवाया कि दोनों पक्ष उस पर राजी हो गए और रविवार को दोनों पक्षों का सहमति से निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस कार्य की प्रशंसा जहां गांव में हो रही है। वहीं पर अगल-बगल के क्षेत्र में भी इसकी चर्चा काफी जोरों पर है कि जहां रोज मारपीट की नौबत रहती थी। वहां दोनों संभवतरू एक हो गए। जिससे कि दोनों का निर्माण कार्य एक साथ चल रहा है और दोनों इसमें एक दूसरे की मदद भी कर रहे हैं। समझौता के समय यह भी तय हुआ कि कोर्ट में लंबित मामले को हम लोग सुलहनामा और नोकरी ब्यानहल्फ नामा लगाकर खत्म कर देंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
