गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना
मेंहदावल/संतकबीरनगर। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को मेंहदावल नगर के टड़वरिया चौराहे पर आयोजित सभा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने गौ संरक्षण के लिए प्रभावी कानून बनाने की आवश्यकता बताते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए। सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गौ रक्षा और धर्म रक्षा के बिना समाज का कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकारों की नीतियां सनातन के अनुकूल नहीं हैं, जिससे समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी को जागृत करना उनका दायित्व है। युवाओं से संस्कार, गौ सेवा और धर्म से जुड़ने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि समाज धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आए। मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर सनातन मूल्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना और गौ संरक्षण के पक्ष में जनसमर्थन तैयार करना है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता जयराम पांडे, सत्येंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। आगमन पर श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य का फूल-मालाओं से स्वागत किया और जयघोष लगाए। करीब आधे घंटे तक सभा को संबोधित करने के बाद वह अपने काफिले के साथ सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

