कोतवाली परिसर में पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
कोतवाली परिसर में पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली परिसर में पिपलेश्वर महादेव मंदिर व पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व एवं बेहद धूमधाम हर्षाेल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे के कुशल नेतृत्व में इस बार का आयोजन अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक रहा। जन्माष्टमी के विशेष अवसर पर कोतवाली परिसर को रंग-बिरंगी रोशनियों, एलईडी लाइटों और सुगंधित फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे की देखरेख में पूजा और आरती कोतवाली प्रभारी व उनकी पत्नी नें किया। पुलिसकर्मियों ने पूरे विधि-विधान से भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप का अभिषेक किया। परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में भजन, किर्तन का कार्यक्रम देर रात तक चला। कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी तथा उनके बेटे द्वारा भजन की प्रस्तुति की गयी जो श्राताओ द्वारा काफी सराहा गया। आधी रात को ठीक 12 बजे भगवान के जन्म लेते ही पूरा कोतवाली परिसर नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीश् और जय श्री कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद भव्य आरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर इंस्पेक्टर हरिनारायण दिक्षित, चौकी प्रभारी औद्यौगिक धर्मनाथ यादव, चौकी प्रभारी कांटे प्रियांशु राय, दरोगा प्रमोद पाठक, एसएसआई प्रमोद यादव, रजनीश राय, इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, विनय कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश चौबे, रामाश्रय यादव, समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनन्द उठाते रहे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सीओ खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय समेत भारी संख्या में लोग पहुंचकर जनमोत्सव का आनन्द लिये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

