# कोतवाली खलीलाबाद: नवरात्रि की तैयारी के दौरान दो भाइयों पर हमला, हत्या के प्रयास में पॉच गिरफ्तार
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें हत्या के प्रयास के मामले में अब तक पॉच अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार जनार्दन प्रसाद पुत्र स्व0 हरिगंगा प्रसाद निवासी देवरिया गंगा थाना कोतवाली खलीलाबाद नें बीते 6 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पुत्र दुर्गा प्रसाद व केसरी प्रसाद गांव के ही काली मन्दिर पर नवरात्रि की तैयारी हेतु साफ सफाई कर रहे थे, पुरानी कहासुनी को लेकर के अभियुक्त उपरोक्त नें अपने अन्य सहयोगियों के साथ घात लगाकर मेरे पुत्रो को धारदार हथियारों से जान से मारने की नीयत से मां बहन की भद्दी गाली देते हुए एवं ललकारते हुए प्राणघातक हमला किया, जिससे मेरे पुत्रों को बहुत गंभीर चोटे आयी हैं। उक्त लोग मेरे पुत्रो को मृत समझ कर छोड कर भाग गए। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दुबे की गठित टीम नें कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 922/2026 धारा 191(2), 191(3), 109, 61(2), 352 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित चार अभियुक्तगण अंशुल कन्नौजिया पुत्र जगदीश कन्नौजिया, कन्हैया कन्नौजिया पुत्र प्रहलाद तथा सिद्धार्थ कन्नौजिया उर्फ मोनू कन्नौजिया पुत्र होरीलाल निवासी, सुमित कन्नौजिया पुत्र जगदीश, बब्लेश गौड़ पुत्र रमाकांत गौड़ निवासी देवरिया गंगा थाना कोतवाली खलीलाबाद को तामेश्वरनाथ तिराहा से गिरफ्तार किया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए उपरोक्त वांछित चार अभियुक्तो को को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0
