एसपी नें धनघटा थाना परिसर में भोजनालय का किया उद्घाटन
एसपी नें धनघटा थाना परिसर में भोजनालय का किया उद्घाटन
संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए पुलिस एसपी संदीप कुमार मीना नें थाना धनघटा परिसर में नवनिर्मित आधुनिक भोजनालय (मेस) का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारीगण भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उद्घाटन के उपरान्त एसपी नें नवनिर्मित भोजनालय का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता को परखा तथा संबंधित थाना प्रभारी व मेस संचालक को निर्देशित किया कि पुलिस कर्मियों को मीनू के अनुसार पौष्टिक, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन समय से उपलब्ध कराया जाए। उन्होने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहते हैं, ऐसे में उन्हें तनावमुक्त और स्वच्छ माहौल में अच्छा भोजन मिलना उनकी कार्यकुशलता को और बढ़ाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, उप जिलाधिकारी धनघटा, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित थाने के अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे तथा सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के इस कल्याणकारी कदम की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

