इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब?

Jul 17, 2026 - 18:07
इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब?

इंस्टाग्राम पर फेक आईडी के कारण फंस गया हूँ, छुड़ा दीजिए साहब?
- जिला कारागार में लगा बंदी समस्या समाधान दिवस
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह के पहल पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कारागार में बंदी समस्या समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एक बंदी ने कहा कि वह इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर बनाए गए फेक आईडी के कारण फंस गया है।

उसने जिला कारागार से छुड़ाने की गुहार लगाई। जिला कारागार में आयोजित बंदी समस्या समाधान दिवस में दुधारा थानाक्षेत्र के पकड़ी आराजी गांव निवासी संदीप प्रजापति ने कहा कि इंस्टाग्राम पर उसका फोटो किसी अन्य महिला के साथ जोड़कर किसी ने अपलोड कर दिया है। उक्त महिला के पति के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। 

घनघटा थानाक्षेत्र के चपरा पूर्वी गांव निवासी परमेश ने कहा कि वर्ष 2008 के एक मुकदमे में उसके खिलाफ वारंट होने पर गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली खलीलाबाद थानाक्षेत्र के सरौली गांव निवासी अभिषेक जायसवाल ने कहा कि उनके खिलाफ चोरी के तीन मुकदमें हैं। जमानत पर छूटने पर मुकामी पुलिस द्वारा गांजा बरामदगी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसी थानाक्षेत्र के थवईपार गांव निवासी मनीष सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा चोरी के मामले में जेल भेज दिया गया है। इसप्रकार कुछ अन्य बंदियों ने जमानत होने के उपरांत जमानतदार न मिल पाने के कारण जेल में निरुद्ध रहने पर रिहा कराने की गुहार लगाई।

उपस्थित बंदियों के समस्या को चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सुनकर उसके न्यायोचित निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान डिप्टी जेलर मोतीलाल गुप्ता, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल प्रज्ञा श्रीवास्तव व अनेक बंदी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952