अपहरण एवं धमकी के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Sep 30, 2026 - 18:45
अपहरण एवं धमकी के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

अपहरण एवं धमकी के आरोप में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने अपहरण एवं धमकी के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़ित नें अपनी पुत्री के अपहरण एवं गाली-गलौज व धमकी देने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था, जिसके आधार पर उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस नें महिला अपराध से संबंधित अभियोग मु0अ0सं0 383/2024 धारा 366, 366 भादवि के मामले में वांछित अभियुक्त वासुदेव उर्फ बासदेव पुत्र रामप्रकाश निवासी कैथल थाना चन्दौसी जनपद संभल को को मेंहदावल बाईपास से गिरफ्तार कर  न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सहेन्द्र यादव, विरेन्द्र मिश्रा, सिपाही अभिषेक सिंह, रौशन कुमार मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952