अपना बूथ सबसे मजबूत करने पर ही मिल सकती है सत्ता में भागीदारी- संजय निषाद 

Jul 11, 2026 - 19:31
अपना बूथ सबसे मजबूत करने पर ही मिल सकती है सत्ता में भागीदारी- संजय निषाद 

अपना बूथ सबसे मजबूत करने पर ही मिल सकती है सत्ता में भागीदारी- संजय निषाद 
-लड़ाई में शहीद हुए अखिलेश निषाद के बलिदान को नही भूलना चाहिए- प्रवीण निषाद 
-निषाद पार्टी ने किया बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन 
सन्तकबीरनगर। संत कबीर की महापरिनिर्वाण स्थली परिसर में स्थित संत कबीर अकादमी के प्रेक्षागृह में शनिवार को निषाद पार्टी का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।जिसके मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। सम्मेलन में जनपद के समस्त बूथों के कार्यकर्ताओं को आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। सम्मेलन में पूर्व सांसद ई. प्रवीण निषाद व मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज के वंशज इस देश में राजा हुए हैं। जिनके अनेको प्रमाण मौजूद हैं इसके साथ ही देश की आजादी की लडाई में अंग्रेजों के खिलाफ अहम भूमिका निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। देश के कुछ लोग अंग्रेजों के साथ खडे रहे और हम विरोध में जिसके परिणाम स्वरूप आजादी के बाद हमें गरीबी का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। अंग्रेजों का सहयोग करने वाली जातियां संगठित होकर आज संविधान के समस्त अधिकारों को प्राप्त कर रही हैं। जबकि संविधान के तहत हमें भी ये अधिकार प्राप्त है। अगर आज हमारा समाज संगठित होकर सत्ता के साथ जुड कर अपने अधिकारों को प्राप्त कर रहा है।हमें पूर्ण संवैधानिक अधिकारों के लिए अभी और संगठित होने की आवश्यकता है। जिसके लिए निषाद पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रत्येक बूथ स्तर पर मजबूत होना होगा। आगामी विधान सभा के पहले अगर हम एक मजबूत बूथ बनाते हैं तो निश्चित ही प्रदेश की सत्ता में हमारी मजबूत साझेदारी रहेगी। इसी क्रम में पार्टी राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि हमें अपने अधिकारों की लड़ाई में शहीद हुए अखिलेश निषाद के बलिदान को नही भूलना चाहिए। कार्यकर्ता जब मजबूत होगा तभी आगामी विधान सभा चुनाव में निषाद पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने में पूरी ताकत लगा सकता है। उन्होंने कार्यकताओं का आह्वाहन करते हुए कहा है अभी समय है कमर कस लो और सत्ता में मजबूत भागीदारी करने की तैयारी में जुट जाएं। मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि हमें आगामी चुनाव से पूर्व अपने बूथ को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों को पार्टी के साथ जोड़ना होगा।गरीब पिछडों के साथ भेदभाव होता रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा शोषण उत्पीडन का शिकार निषाद समाज रहा है। देश प्रदेश की पार्टियों ने उनके मत के बदले धोखा देने का कार्य किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मालती निषाद ने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने हमारे लिए अपने प्राण न्यौछावर किया लेकिन वर्तमान में हमारा राजनीतिक लाभ लेकर राजनीतिक पार्टियों ने हमें छलने का काम किया। हमें अन्य पार्टियों की तरह अपनी संगठित पहचान बनाकर सत्ता हासिल करनी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में एम एल सी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह, राष्ट्रीय सचिन रविंद्र मणि,प्रदेश प्रभारी बाबूराम, महिला मोर्चा राष्ट्रीय आयोग सदस्य जनक नंदिनी, मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर सत्य प्रकाश, महेंद्र निषाद दिवाकर, सरिता निषाद इंद्रजीत निषाद, रामप्रीत निषाद के अलावा पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मीडिया हाउस खलीलाबाद I work in the office of Media House, News Editor Vijay Kumar, NH 28 Nedula Khalilabad. News related work is done in our office like daily news, crime news, political departmental news and many more, Don't fake news, हमारी टीम सही ढंग से जांच करके ही इस न्यूज पोर्टल पर अपलोड करती है। किसी को किसी प्रकार की समस्या हो तो हमसे सीधा संपर्क करे - E-mail aryanbabukld@gmail.com, WhatsApp Mo No- 8318824028, 9918173952